झांसी, अक्टूबर 26 -- Jhansi News: झांसी के एक होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी खड़े-खड़े गिरी और उसका सिर फट गया। चंद पलों में उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक निकला है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। प्रेमनगर के नैनागढ़ में रहने वाले रामजीलाल सिमौलिया की बेटी मुस्कान (27) की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले नीलेश के साथ हुई थी। रामजीलाल के मुताबिक मुस्कान की 28 अक्तूबर को जूनियर इंजीनियर (जेई) की परीक्षा थी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: होटल में पति संग ठहरने गई पत्नी की मौत हृदयगति रुकने से हुई उसे 10 अक्तूबर को घर ले आए थे। सोचा था कि मुस्कान एग्जाम भी दे देगी और कुछ दिन मायके में भी रह लेगी।...