Jhansi News: हैंडपंप से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलटा
झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर), संवाददाता। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत कंपनी बाग के पास सरिया से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली समेत हैंडपंप से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं हैंडपंप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सरिया लादकर कंपनी बाग की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कुछ आगे बढ़ा तो चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर लहराते हुए सामने लगे सरकारी हैंडपंप से टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हैंडपंप जमीन से उखड़ गया। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। उस पर मौजूद चालक ने कूदकर जान बचाई। चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर कोई नौसिखिया ही चला रहा था। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। अन्यथा किसी बड़े हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.