झांसी, सितम्बर 8 -- Jhansi News: झांसी। विकासखंड बंगरा के लुहारी और संतपुरा के विद्यालयों में हिंदी है अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को इसकी उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। पठन-पाठन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, विभागीय पत्राचार में हिंदी के अधिकाधिक इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्वों और अन्य आयोजनों के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी में भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इससे बच्चों में हिंदी के प्रति लगाव बढ़ने के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास भी विकसित हो रहा है।प्राथमिक विद्यालय लुहारी की प्रधानाध्यापक मनुजा द्विवेदी कि ने बताया कि राष्ट्...