Jhansi News: हादसे में छात्रा की मौत, शव लेकर चौकी पहुंचे परिजन
झांसी, जुलाई 15 -- Jhansi News: झांसी। झांसी से दोस्तों के साथ घूमने गई 12वीं पास छात्रा की मध्य प्रदेश के डबरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार परिजन आक्रोशित हो गए। वह शव लेकर चौकी पहुंचे। उन्होंने मौत पर सशंय जताया। कहा, कि हादसे जैसी बेटी के शरीर में चोट नहीं है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मसीहागंज के नाथ की कोठी निवासी दीपक सेन की 18 वर्षीय बेटी 12वीं पास कर चुकी थी। बीते रोज वह घर पर थी। तभी किसी सहेली ने फोन कर डबरा (मप्र) घूमने जाने के लिए कहा। जिस पर नेहा तैयार हो गई। इसी बीच वह अपने दोस्त, सहेली के साथ डबरा जा रही थी। तभी रास्ते में कोई वाहन उनकी स्कूटी में टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नेहा गिरी और वाहन की चपेट में आ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.