झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी। सड़क हादसे में घायल एक महिला शिक्षक का इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरुआसागर के शिव मंदिर स्थित बाजार के पास रहने वाली 45 वर्षीय दीपिका पांडेय एक प्राइवेट स्कूल चलाती थी। पिछले दिनों वह टैक्सी से सवार होकर बच्चों की यूनीफार्म के संबंध में झांसी आ रही थीं। जैसे ही चालक टैक्सी लेकर फुटेरा स्थित एक धार्मिक स्थल का पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही कोई कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसमें सवार दीपिका, सतीश समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान दीपिका की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बहन पूनम ने बताय...