झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । पूंछ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार झांसी-कानपुर एनएच पर शुक्ला ढाबा के पीछे भारी मात्रा में शैंपू, डिटरजेंट, साबुन में इस्तेमाल किए जाने वाला कैमिकल मिला है। एसडीएम मोंठ की मौजूदगी में जीएसटी, रेवन्यू, सप्लाई, कैमिकल विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में शुक्ला ढाबा के पीछे भारी मात्रा में कैमिकल रखा था। इसमें से कुछ लोग कैमिकल निकाल रहे थे। इसी सूचना पर आईएएस अधिकारी व मोंठ उपजिलाधिकारी मनीषा धार्वे, पूंछ, कोतवाली थाना पुलिस के साथ पहुंची। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ढाबा पर छापामार कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर भारी मात्रा में केमिकल मिलने से हड़कंप इसके पीछे से भारी मात्रा ...