झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। हरदोई में लूट-मारपीट मामले में वारंटी हिस्ट्रीशीटर का भंडाफोड़ हुआ है। रविवार को हरदोई कोतवाली और मऊरानीपुर थाना पुलिस ने गांव कुरैंचा में दबिश देकर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को धर-दबोचा। वह झांसी में कई सालों से छिपाकर भेष बदल सत्यानंद शुक्ला उर्फ 'काली सरकार' बाबा बनकर रह रहा था। शुक्रवार, शनिवार, रविवार को काली मंदिर पर दिव्य दरबार लगाता था। जिसमें देश-विदेश से लोग आते थे। सोशल मीडिया पर उसके करीब एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। यही नहीं वह हर जटिल बीमारी ठीक करने का दावा भी करता था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। यूपी के जिला हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। साल 2014 में लूट के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिर 2018 में उ...