Jhansi News: हत्या खुलासा, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में हत्या का खुलासा करते हुए सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि सात नवंबर को रेलवे माल गोदाम के पास एक महिला शशि रायकवार घायल अवस्था में मिली थीं। उनके पति विजय अहिरवार ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ डंडों से मारपीट की। गंभीर हालत में शशि को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 8 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में प्रेमनगर थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 9 नवंबर को मुखबिर की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.