Jhansi News: सड़क किनारे युवक को वाहन ने कुचला, मौत
झांसी, जुलाई 9 -- Jhansi News: झांसी। झांसी-शिवपुरी एनएच पर भीषण हादसा हुआ। बुधवार तड़के गांव डेली स्थित एक स्कूल के सामने सड़क किनारे सो रहे लोहापीट समुदाय के युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं रक्सा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गरौठा कोतवाली थाना व हाल गांव डेली स्थित एक स्कूल के सामने सड़क किनारे शनि (28) बेटा राजू अपने भैया धर्मेद्र व भाभी रूपा के साथ रहता था। वह अपने परिवार के साथ लोहापीट की दुकान चलाता था। बीती देर रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। बुधवार तड़के शनिवार बाथरूम के लिए उठा और सड़क किनारे चला गया। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहा कोई वाहन उसे टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि शनि उछलकर दूर गिरा और वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.