झांसी, जुलाई 31 -- Jhansi News: झांसी। जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि ट्रैफिक को कंट्रोल करने अब बहुत जल्द वह भी अधिकारियों के संग उतरेंगे। इसे सुनते ही उद्यमियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने बैंकों से कहा कि वह अनाश्वयक उद्यम के लिए किए आवेदनों को लंबित न रखें। उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण ही समस्त विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में औद्योगिक विकास से ही बुंदेलखंड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। डीएम ने कहा कि बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें।

बैठक में बैंकों की भूमिका बैंकर्स को प...