Jhansi News: स्वरोजगार के लिए महिलाओं को किया जागरुक
झांसी, अक्टूबर 14 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता । पंचायत भवन भण्डरा में हुई महिला समूह की बैठक हुई। जिसमें सहायता समूह के लाभ बताए, समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत भण्डरा स्थित पंचायत भवन में लगी चौपाल की अध्यक्षता प्रधान नईम खान ने की। ग्राम विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह यादव के संचालन में आयोजित चौपाल में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समूहों के माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। चौपाल में महिलाओं को बताया गया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। समूह के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है। इस दौरान समूहों को प्रथम किस्त में 20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.