झांसी, जुलाई 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। पंचवटी कॉलोनी में दो स्ट्रीट वेंडर के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर मरपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आए और आपस में भिड़ गए। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का बीती देर रात का बताया जा रहा है। पंचवटी कॉलोनी सहित इसके आसपास स्थित गणेश चौराहा व अन्य जगह काफी संख्या में दुकानें लगती हैं। देर रात स्ट्रीट वेंडरों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों तरफ से महिलाएं, पुरुष आ गए झगड़ने लगे। पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद हाथापाई होने लगी गई। इसमें दो महिलाएं भी गिर गई। वॉयरल वीडियो पर...