Jhansi News: स्कूल में बच्चों के डांस और गीतों ने मोहा मन
झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। जीडी गोयनका स्कूल में जेनेसिस शक्ति 2026-27 का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। जिसमें कला, संगीत, नृत्य, भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता का संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी आकाश कुलहरी, जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं एडीएम पल्लवी मिश्रा रहीं। समारोह की शुरुआत एरियल स्पेक्टेकल से हुई। इसके बाद जेनेसिस बिगिन्स, ईवनिंग ऑफ ग्रेस, रुद्र शक्ति, द राइजिंग नोट्स, वीणा तरंगिणी, गोयनकन टाइम्स और थ्राइव फॉर लाइफ जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का तालियां बजाने पर मजबूर किया। वहीं ईडन फ्लोरा-लिटिल ब्लॉसम्स और क्राई फॉर अर्थ के माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: वार्षिकोत्सव में दशावतार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.