Jhansi News: स्कूल के पास मनचले को सड़क पर जमकर पीटा
झांसी, जुलाई 27 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी-शिवपुरी रोड स्थित एक नामचीन कॉलेज के पास छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने मनचले को जमकर पीटा। उसने भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ाकर पीटा। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वॉयरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर एक नामचीन स्कूल है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहले से खड़े थे। हाइवे से वाहन निकल रहे थे। तभी अचानक हंगामेदार स्थिति हो गई। सड़क पर छेड़खानी के आरोप एक युवक पर करीब 8-10 लोग टूट पड़े। उन्होंने जमकर मारपीट की। युवक ने बचने का प्रयास किया। लेकिन, वह उसके पीछे आ गए और फिर मारपीट की। इसी बीच वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.