Jhansi News: सूने मकान से सोने-चांदी और हीरे के लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
झांसी, जुलाई 5 -- Jhansi News: झांसी, बबीना। भेल चौकी क्षेत्र की आरा मशीन शिव कॉलोनी में चोर एक सूने घर में घुसे और सोने-चांदी, हीरे के लाखों के जेवर समेत नगदी समेटकर फरार हो गए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब नौकरानी घर में काम करने पहुंची। बता दें कि मकान मालिक पत्नी समेत सऊदी अरब में काम करते हैं। आरा मशीन शिव कॉलोनी निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके साढ़ू भाई बीके रत्नम का मकान मोहल्ले में है। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ सऊदी अरब में रह रहे हैं। 22 जून को दोनों विदेश चले गए थे। उनका बेटा कमलेश नौकरी के सिलसिले में अमेरिका में है, जबकि बेटी आगरा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। परिवार के सभी सदस्य बाहर होने के कारण मकान पूरी तरह सूना था। घर में काम करने वाली नौकरानी भी 29 जून से नहीं आई थी। नौकरानी जब घर पहुंची तो मकान के भीतर का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.