Jhansi News: सूने मकान से जेवरात ले गए चोर
झांसी, अगस्त 4 -- Jhansi News: झांसी (कटेरा)। थाना क्षेत्र के कोल्हूपुरा मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे बदमाश सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य माल समेट ले गए। कोल्हूपुरा निवासी प्रेमवती पत्नी स्व. बलबीर अहिरवार ने थाना कटेरा में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके पुत्र एवं पुत्रवधू का मकान उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित है। बेटा रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। जिसके कारण मकान अधिकांश समय बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और वहां रखे मंगलसूत्र, पायल, कमरबंद, कान के फूल सहित अन्य स्वर्ण-रजत आभूषण तथा घरेलू बर्तन चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.