झांसी, सितम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव खैलार में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है। छत के रास्ते में घर में घुसे चोर अलमारी में रखे 1 लाख 4 हजार रुपए नगद लेकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।खैलार में रहने वाले मकान मालिक फिरोज खान और उनकी पत्नी रहते हैं। उन्होंने बताया कि चह किसी काम से सामान लेने बाहर गए थे। उनकी पत्नी भी उस समय घर पर नहीं थीं। तभी बदमाश घर में घुसे। वह छत के रास्ते घर में पहुंचे। उन्होंने घर में रखे 1 लाख 4 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कालीबाड़ी के पास बंद घर में भीषण चोरी, वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर जब वह घर पहंुचे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। उसम...