Jhansi News: सूखनई नदी उफनाई, 4 मछुआरे 8 घंटे से फंसे
झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। लगातार हो रही झमाझम बारिश से मऊरानीपुर से निकली सुखनई नदी उफना गई। गुरुवार को मछली पकड़ने गए चार मछुआरे पानी के तेज बहाव के बीचों-बीच फंस गए। जिससे अन्य साथी दहशत में आ गए। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। पर, भारी बारिश ऑपरेशन में बाधा बनी है। हालांकि देर शाम करीब आठ घंटे बाद तक मछुआरों बाहर नहीं निकल सके थे। बारिश से लगातार नदी का पानी चढ़ता जा रहा है। मोहल्ला गांधीगंज निवासी मंगल, रिंकू, कालीचरण और बल्लू मछली का कारोबार करते हैं। गुरुवार केा सुबह सात बजे यह लोग मछली पकड़ने सुखनई नदी किनारे गए थे। साथी जगदीश रायकवार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अचानक सुखनई नदी उफान पर आ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, भाईबंधु मंगल, रिंकू, कालीचरण, बल्लू वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.