झांसी, सितम्बर 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शनिवार की रात टिप-टिप बूंदें पड़ीं। उम्मीद थी कि रविवार को बारिश होगी। पर, इससे इतर, घने बादल शहर को घेरे रहे। छुटपुटे बूंदें। इसके बाद साफ हुए आकाश ने बुंदेलों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हर कोई पसीने से तर-ब-तर रहा। हालांकि की शाम फिर मौसम बदला। पर, शहरी झमाझम बारिश को तरस गए। शनिवार की रात बूंदाबांदी हुई। आधी रात के बाद तक टिपटिप बूंदें शहर को भिगोती रहीं। सोमवार तड़के चार बजे तक यह क्रम बरकरार रहा। वहीं सुबह 6.01 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त घने बादलों शहर को घेरे थे। इक्का-दुक्का बूंदें टपक रही थीं। 7.30 बजे अचानक आकाश साफ हो गया। इसके बाद लगातार मौसम तल्ख होते गया। 10.30 बजे निकले सूरज ने मुश्किलें बढ़ा दीं। गर्मी उसम से हर कोई बेहाल हो गया। दोपहर 12.30 बजे धूप में तेजी के साथ शहरियों की मुश्क...