Jhansi News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर अझिल, शाम झमाझम
झांसी, जुलाई 9 -- Jhansi News: झांसी। गुजरे दो दिनों से मेघ तरसा रहे हैं। गुरुवार अषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमीं मामूली बूंदाबांदी के साथ हुई। इसके बाद हल्की धूप और बादलों के मेल ने उमस बढ़ा दी। हालात यह था कि हर कोई गर्मी-उसम से बेहाल रहा। हालांकि शाम होते ही मौसम ने रंग बदला और बादलों ने रानी का शहर घेर लिया। झमाझम बारिश हुई। हालांकि मेघ उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रुत सुहानी हो गई। अधिकतम पारा 31 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार 5.31 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त बूंदाबांदी हुई। 8.30 बजे इतना घने बादल छा गए कि मानो तगड़ी बारिश होगी। पर, इससे इतर, 9.30 बजे आकाश साफ हुआ। इसके बाद फिर बादल छा गए। यह क्रम एक पहर तक बरकरार रहा। दोपहर 2.30 बजे हल्की धूप ने परेशानी बढ़ा दी। जिससे शहरी बेहाल रहे। हालात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.