Jhansi News: सुखनई नदी के रपटे पर फंसा बाइक सवार, लोगों ने बचाई जान
झांसी, सितम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मऊरानीपुर नगर के बीच से निकली सुखनई नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुरानी मऊ से गौरव गेस्ट हाउस जाने वाले रपटे पर पानी आ गया है। एहतियातन पुलिस प्रशासन ने यहां से आवागमन रोक दिया है। इसके बावजूद एक बाइक सवार जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने की कोशिश करने लगा और पानी की तेज धार में फंस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को सकुशल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: मछुआरों, चरवाहों को बांधों के करीब जाने पर मनाही हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते सपरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.