झांसी, नवम्बर 4 -- Jhansi News: नहीं आई शिकायत सामने, हॉस्टल से लेकर एंटी रैगिंग कमेटी व सुरक्षा गार्डों से प्राचार्य ने लिया फीडबैक झांसी,संवाददाता

प्राचार्य ने की आरोपों की छानबीन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के सीवी रमन हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्रों को प्रताड़ित करने के मामले में प्राचार्य ने बुधवार छानबीन की। हॉस्टल पहुंचकर मिले छात्रों से पूछताछ के बाद छुट्टी के कारण घर पहुंचने छात्रों को वाट्सएप मैसेज कर जानकारी मांगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के लेकर एंटी रैगिंग कमेटी के अलावा हॉस्टल के वार्डन व सुरक्षा गार्डों से भी मामले की जानकारी लेकर फीडबैक लिया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि उक्त आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और अभी तक न कोई ऐसी शिकायत उनके सामने आई है। गौरतलब है कि साल 2026 बैच के छात्रों की ...