झांसी, सितम्बर 9 -- Jhansi News: झांसी। झांसी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर की 26 दुकानों व बेसमेंट पर लगी विकास प्राधिकरण (जेडीए) की सील तोड़ने व प्रशासन से अभद्रता करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार की रात दबंगों ने दुकानों की सील पहले तोड़ी। जब लोगों ने दुकानें ध्वस्तीकरण की आवाज उठाई तो रातों-रात दुकानों की सील बांध दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। आरोप है कि सील तोड़ने और लगाने वाले आरोपी दुकानदार ही हैं। घटना के बाद मंदिर कमेटी अध्यक्ष व पार्षद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मंदिर कमेटी ने अवैध बनी दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की वकालत की है। इसको लेकर लोगों ने नारेबाजी की। दुकानें एक विशेष समुदाय की बताई जारही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार मानिक चौक से...