Jhansi News: सीपरी बाजार में नगर निगम की कार्रवाई पर हंगामा
झांसी, जुलाई 18 -- Jhansi News: झांसी। सीपरी बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिना लिखित आदेश के दुकानें हटाने और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गई। साथ ही नगर निगम कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया गया। सीपरी बाजार की पुरानी सब्जी मंडी में नगर निगम की टीम के पहुंचते ही दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें दुकानें खाली करने और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गई, लेकिन कोई लिखित आदेश नहीं दिखाया गया। दुकानदारों ने कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मांग की कि यदि दुकानें हटानी हैं तो पहले लिखित आदेश दिया जाए। विरोध के चलते काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.