झांसी, सितम्बर 27 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने रविवार को बबीना क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध दवाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, प्रसव व्यवस्था, स्टाफ की उपस्थिति तथा साफ-सफाई की देखी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बबीना का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में चिकित्सकीय सेवाएं संचालित मिलीं। प्रसव कक्ष में स्टाफ नर्स द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर 08 प्रसव कराए गए हैं, जिनमें एक प्रसव सिजेरियन भी हुआ है। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान 08 प्रसूताएं भर्ती मिलीं।

अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रसूता महिलाओं को...