Jhansi News: सीएचसी गुरसरांय में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच
झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी/गुरसरांय, संवाददाता। गुरसरांय के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा प्रारंभ हो गई। अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। न ही उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू कराते हुए रेडियोलॉजिस्ट डॉ ललित मोहन नरवरिया की तैनाती की गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी तथा उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.