Jhansi News: सिरफिरे ने फूंकी सब्जी मंडी, 30 दुकानें राख
झांसी, अक्टूबर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । नगर निगम से लगातार विवाद के बीच बड़ी घटना हो गई। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर सब्जी मंडी में आग लगा दी। जिससे करीब 30 दुकानें धू-धूकर जल उठी। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पर काबू पाया। लेकिन, तब तक उनमें रखा माल जलकर राख हो चुका था। दुकानदारों के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं घटना के बाद दुकानदार फिर आक्रोशित हो गए। बताया, लगातार मल्टीकॉम्प्लेक्स बनाने के लिए नगर निगम दुकानें हटाना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ भू-माफिया इस तरह से उनका बरसो पुराना रोजगार छीनने को आतुर हैं। सीपरी बाजार सब्जी मंडी में करीब सौ दुकानें हैं। जहां दुकानदार सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाते हैं। मंगलवार की रात दुकानदार घर चले गए। बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.