Jhansi News: सावन के पहले दिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मेघ
झांसी, जुलाई 30 -- Jhansi News: झांसी। सावन के पहले दिन मौसम ने हर रंग रूबरू कराया। सुबह से काली-काली घटाएं छाई। बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रही। पर, उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। मामूली बूंदाबांदी कर मेघ सरक लिए। दोपहर निकले सूरज ने उमस बढ़ा दी। जिससे शहर पसीने से तर-ब-तर रहा। दिन बेचैनी में कटा। तल्ख मौसम के बीच अधिकतम ताप 33 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह 5.41 बजे हुए सूर्योदय हुआ। तब छुटपुट बूंदाबांदी हुई। आठ बजे तक इक्का-दुक्का बूंदें गिरीं। 10.30 से तीखी धूप और जमीन से छूटे भभके ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके बाद लगातार बेचैनी बढ़ी रही। 12.30 बजे अचानक फिर बादलों ने डेरा डाला। पर, कुछ-कुछ इलाकों में खंड बारिश हुई। कुछ देर बाद आकाश साफ हुआ। फिर बादलों ने शहर को घेरा। यह क्रम दिन भर बरकरार रहा। उमस इतनी थी कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.