Jhansi News: सावन की बरसी बदरिया, भीगी झांसी नगरिया
झांसी, अगस्त 8 -- Jhansi News: झांसी। सावन के 10वें दिन मेघों में खजाना खोल दिया। शनिवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। एक घंटे बरसे पानी में रानी की शहर झांसी खूब भीगा। सड़कों पर जलजमाव हो गया। नाले-नालियां सड़कों तक बहने लगे। खासतौर से पुल-पुलियों से निकलना मुश्किल हुआ। हालांकि देर शाम तक छुटपुट बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार की देर रात कुछ देर बारिश हुई। जिससे उमस से निजात मिली। सुबह तक ठंडक होने से लोगों को एसी, कूलर बंद करने पड़े। शनिवार तड़के फिर बूंदाबांदी हुई। 5.45 बजे सूर्योदय हुआ। उस बूंदाबांदी हो रही थीं। 8.30 बजे आकाश कुछ साफ हुआ। फिर घने बादलों ने शहर घेर लिया। 10.30 बजे फिर बूंदें टपकीं। दोपहर तक यह क्रम बरकरार रहा। 2.20 बजे अचानक तेज बारिश हुई। जिससे कई जगह जलजमाव हुआ। थापक बाग, छनियापुरा, गुसाईपुरा, बड़ागांव गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.