Jhansi News: साढू के बेटे ने मारी सिर पर बोतल, मामला दर्ज
झांसी, अक्टूबर 27 -- Jhansi News: झांसी। बच्चों को छोड़ने के लिए ससुराल गए युवक को साढू के बेटे ने गाली गलौज कर सिर पर बोतल मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा नगरा में रहने वाले राजीव कुमार साहू अपने दोनों बच्चों को छोड़ने ससुराल गए थे। वहां आपस में कहा-सुनी के दौरान साढू के बेटे राज ने उसके सिर पर बोतल मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राज उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: विसर्जन देखने गए युवक को पीटा, केस दर्ज पुलिस ने राजीव की तहरीर पर राज साहू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.