झांसी, सितम्बर 9 -- Jhansi News: झांसी। इंडियन रेडक्रास सोसायटी के बैनर तले पदाधिकारियों ने आदिवासी सहारिया बस्ती बिजौली में गरीब आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्हें जागरुक किया। यही नहीं शिविर लगाकर 151 महिला एवं पुरुषों को उपयोगी राहत सामग्री बांटी गई। जिससे उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के चेयरमैन आचार्य हरिओम पाठक ने की। उन्होंने कहा कि सोसायटी का प्रमुख उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने आदिवासी परिवारों से अपने स्वास्थ्य एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के माध्यम से बच्चे आगे बढ़ सकते हैं। बस्ती में शीघ्र ही स्वास्थ्य शिविर लगेगा। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने तथा ब...