झांसी, सितम्बर 16 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कटेरा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला गढ़ीपुरा में 27 वर्षीय महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कटेरा और बंगरा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। अन्यथा उसकी जांच बच सकती थी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गढ़ीपुरा निवासी प्रमोद प्रजापति काम के सिलसिला में बाहर गए थे। मंगलवार की रात उनकी पत्नी 27 वर्षीय पत्नी पूनम प्रजापति घर पर थी। तभी सोते समय उसे सांप ने डंस लिया। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। इस बीच परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह परिजन उसे लेकर आरोग्यम नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटेरा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि यहां डॉक्टर नहीं थे। केवल स्वच्छक गोविंद सिंह के मौजूद थे। जिस...