Jhansi News: सरकारी धन के गबन का आरोपी शिक्षक धरा
झांसी, अक्टूबर 22 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव बौंडा में मिड-डे मील योजना की चेक पर 15 हजार के स्थान पर 2.15 लाख रुपए बनाने वाले मुख्य आरोपी शिक्षक को धरा-दबोचा। उसके विरुद्ध प्रधान ने सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज कराया था। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। ग्राम प्रधान बौंड़ा की प्रधान सीमा सिंह पत्नी हृदेश सिंह ने इस साल 9 अगस्त को शिकायत दर्ज कराते आरोप लगाया था कि माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गोविंद दास आर्य सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने मिड-डे मील योजना की धनराशि के 15 हजार रुपए के चेक में कथित कूटरचना कर उसे 2 लाख 15 हजार रुपए का दर्शाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन, गोविंद दास आर्य पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। थाना प्रभारी कोतवाली मऊरानीपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.