झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के समथर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तीन युवकों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में विशाल कश्यप घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।समथर थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को विशाल कश्यप पर तीन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समथर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विशाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक मोठ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि...