Jhansi News: सफाई कर्मियों ने अपनी ही अर्थी सजाकर किया प्रदर्शन
झांसी, सितम्बर 3 -- Jhansi News: झांसी। न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य लाभ न मिलने से गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कामबंद कर अपनी ही अर्थी सजाकर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। वहीं कर्मचारियों के काम बंद होने से व्यवस्था धड़ाम हो गए। इधर उधर गंदगी नजर आई। तीमारदार काफी परेशान हुए। खासतौर से इमरजेंसी में सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावित हुई। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जरिए करीब 700 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी के सहित अन्य कर्मचारी हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें न्यूनतम वेतन के हिसाब से भुगताना भेजा जा रहा है। लेकिन कंपनी उन्हें 8 हजार 500 रुपए ही दे रही है। आरोप लगाया कि उन्हें अप्रैल से वेतन नहीं मिला था। हाल ही मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.