Jhansi News: सख्ती से हटाए गए सब्जी-फल, चाट के ठेले
झांसी, सितम्बर 8 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। छावनी परिषद ने पुलिस बल और कर्मचारियों के साथ चुंगी नंबर-1 से विकासखंड कार्यालय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सख्ती से सड़क किनारे सब्जी और फल बेचने वालों, चाट के ठेले तथा फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को हटाया गया। जिससे लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लेकिन, सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। छावनी परिषद की टीम ने दुकानदारों को तत्काल दुकानें हटाकर बुधबाजार में लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना था कि सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान छोटे दुकानदारों में नाराजगी दिखाई दी। दुकानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.