झांसी, जुलाई 15 -- Jhansi News: झांसी। खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों की खाद की आवश्यकता बढ़ने लगी है। इसके चलते क्षेत्र के किसान अपनी-अपनी सहकारी समितियों का रुख कर रहे हैं। कस्बा लुहारी में संचालित सकरार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में भी किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। समिति द्वारा खाद वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। समिति की सचिव सुषमा यादव ने बताया कि बुधवार तक समिति में डीएपी के 500 बैग तथा यूरिया के 1327 बैग उपलब्ध हैं। किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद वितरित की जा रही है और स्टॉक पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि समिति के अंतर्गत लुहारी, भिटौरा, सिलगुवां, लुहरगांव भट्ट, सकरार, जावन, ढौडा, सिजौरा और वमन नैगुवां सहित नौ ग्राम पंचायतें आती हैं। यह भी पढ़ें- समितियों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता करें सुनिश्चित ...