Jhansi News: संवाद कर यात्रियों से लिया गया फीडबैक
झांसी, अक्टूबर 22 -- यात्रियों से संवाद और फीडबैक Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से शुक्रवार रेल जन संवाद का आयोजन किया गया। अभियान के तहत मंडल के 100 से अधिक स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद स्थापित कर उन्हें रेलवे की विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, यात्रियों से फीडबैक फॉर्म भरवाकर उनकी यात्रा से जुड़े अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं प्राप्त की गईं। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने रेल जन संवाद अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद विभिन्न यात्रियों से सीधे बातचीत की और उनकी यात्रा से संबंधित अनुभवों एवं सुझावों के बारे में जानकारी ली। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.