Jhansi News: संत-महंतों ने सिखाई जीवन जीने की कला
झांसी, अक्टूबर 3 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। जलविहार महोत्सव मेला अंतिम पड़ाव में है। शनिवार को श्रीरामचरित मानस के अंतिम दिन संत-महंतों ने ज्ञान की गंगा बहाई। उन्होंने लोगों को जीवन-जीने की कला सिखाई। कार्यक्रम बुंदेलखंड पीठाधीश्वर बाबा रामदास ब्रह्मचारी के सानिध्य में हुआ। श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का वाचन एवं धार्मिक व्याख्या की गई। मानस पाठ से कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से मानस कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर बाबा रामदास ब्रह्मचारी ने कहा कि मानस केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और संस्कारों का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है। भगवान श्रीराम के जीवन में मर्यादा, त्याग, से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.