झांसी, जुलाई 8 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता बहुत जल्द श्रमजीवी महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार होस्टल की सौगात देने वाली है।

हॉस्टल निर्माण का कार्य जिले में 500 की क्षमता के माता अहिल्याबाई होल्कर श्रमजीवी महिला हॉस्टल के निर्माण का कार्य अगले कुछ महीनों में शुरु करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार की ओर से नामित कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। निविदा फाइनल होने के साथ ही हॉस्टल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

सस्ती दर पर हॉस्टल सुविधा प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्र में रहने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए सस्ते दर पर हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से यह हॉस्टल तैयार कराने जा रही है।

आवंटित जमीन और सुविधाएँ हॉस्टल के लिए झांसी शहर के निकट सिमरधा क्षेत्र में 6640 वर्ग मीटर जमीन महिला कल्याण विभाग को आवंटित...