झांसी, अगस्त 14 -- Jhansi News: झांसी। सरबाइकल कैंसर से बचाव के लिए रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी द्वारा शुक्रवार को सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, दतिया गेट बाहर में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष अग्निहोत्री उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। क्लब अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने बताया कि यह एनीमिया मुक्त भारत एवं स्वस्थ बालिका अभियान के अंतर्गत एकल खुराक वाला टीकाकरण अभियान है, जिसका उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य कल्पना सिंह जी ने सभी का स्वागत किया। शिविर का प्रारंभ स्व. निधि श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि दे के किया। शिविर में डॉ कीर्ति यादव प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगरीय प्राथम...