झांसी, जुलाई 10 -- Jhansi News: झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में झांसी मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न स्टेशनों पर कर्मचारी शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शिकायत निवारण शिविर पुखरायां, ग्वालियर, चिरगांव, भिंड, खजुराहो एवं मुरैना स्टेशनों पर आयोजित किए गए, जहां कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविरों के दौरान कर्मचारियों को स्टाफ बेनिफिट फंड सहित विभिन्न कार्मिक सेवाओं एवं ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा आ...