Jhansi News: शिविर में कुलियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
झांसी, अक्टूबर 6 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुलियों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में मंडलीय रेलवे अस्पताल द्वारा आयोजित इस शिविर में कुलियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान कुलियों का शारीरिक परीक्षण करने के साथ ही रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच की गई। जांच के आधार पर चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें स्वस्थ रहने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, खान-पान में सावधानी बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.