Jhansi News: शाम हुई सुहानी, शहर झमाझम को तरसा
झांसी, जुलाई 31 -- Jhansi News: झांसी। गुजरे, कई दिनों से तरसा रहे मेघों ने सावन के दूसरे भी उदस किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सावन के पहले दिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मेघमौसम का हाल भोर में मामूली रिमझिम फुहारों के बाद सूरज की तपिश से दिन झुलस उठा। गर्मी-उमस से शहरी बेहाल रहे। शाम फिर घने बादलों के बीच मामूली बौछारें गिरी। पर, झमाझम बारिश को शहरी तरस गए। मौसम की करवट से अधिकतम पारा 37 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह 4.30 बजे मामूली बौछारें पड़ीं। जो 6.30 बजे तक इक्का-दुक्का बूंदें आकाश से टपकती रहीं। 7.30 बजे तक सूरज नहीं निकली। छाते की ओट में बच्चे स्कूल गए तो कामगार दफ्तर। 8.30 बजे आकाश साफ हो गया। इसके बाद सूरज घंटे-दर-घंटे जुल्मी होता गया। 10.30 बजे टनटनाती धूप से जमीन से छूटे भभके ने बंदों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.