Jhansi News: शराब की दुकान में सेल्समैन को पीटा
झांसी, अक्टूबर 27 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव पठा में शराब के ठेके पर विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने लाठी-डंडो से सेल्समैन को पीट दिया। यह आरोप पीड़ित ने लगाए हैं। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पठा में देशी शराब का ठेका है। सोमवार को दुकान पर सेल्समैन सहित अन्य मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग शराब लेने आए। उधार में शराब देने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पहले गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके करीब 15 मिनट बाद आरोपित लाठी डंडे और असलहा लेकर दुकान पर पहुंच गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दुकान पर हमला करने के साथ दो फायर भी किए। उसने बताया कि वह समय रहते वहां से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दुकान के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.