झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। अश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर 25 अक्तूबर को है। लिहाजा, इसी दिन शरद पूर्णिमा श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण का घर-घर पूजन हुआ। इसको लेकर मठ-मंदिर सजने-संवरने लगे। खासतौर से लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई। शनिवार को यहां धार्मिक अनुष्ठान होंगे। माना जाता है कि पूर्णिमा की रात चांद से अमृत बरसता है। लिहाजा घरों की छतों पर खीर रखी गई। रात गहरी होते ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। घरों में पूजन हुआ। लोगों ने पूर्णिमा का व्रत रखकर धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना की। शरद पूर्णिमा पर श्री कृष्ण मंदिर, श्री गोपीनाथ मंदिर, बड़ाबाजार स्थित लक्ष्मी मंदिर, सखी के हनुमान स्थित श्री राधा-कृष्ण, लक्ष्मी मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, श्री राधे-राधे मंदिर, कालगिल पार्क स्...