झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का औचक मंडलायुक्त निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बातचीत की। आश्रम में अभी 54 महिलाएं और 50 पुरुष है।

वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण हालांकि निरीक्षण के समय 90 व्यक्ति परिसर में उपस्थित मिले। मंडलायुक्त ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रहने वाले वृद्धजनों से बातचीत की। उनकी समस्याएं पूछी और उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से जानकारी मांगी। मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित मैनेजर अनुराग चौहान को निर्देश दिए कि सभी कमियों को तीन दिन के भीतर ठीक कराकर नियमों का पालन किया जाए। भोजन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने रसोई का निरीक्षण किया, उन्होंने खाद्यान्न सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए।

भोजन और च...