झांसी, अगस्त 6 -- Jhansi News: गरौठा विधायक बोले तीन ब्लॉक में तेजी से नहीं हो रहा कार्य गरौठा गुरसरांय मोंठ में मिशन का काम

जल जीवन मिशन पर चर्चा झांसी। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे हर घर जल योजना के कार्यो को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विधानसभा में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तीन ब्लाक ऐसे है जहां हर घर नल योजना के कार्यो को रफ्तार नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि इसके कारण आम लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पानी की किल्लत की समस्या गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में झांसी के बामौर, गुरसराय एवं मोंठ ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का मुद्दा उठाया है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र में इमलौटा, टेहरका, बरथरी आदि परियोजना क...