Jhansi News: वाहन ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, मौत
झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता झांसी-कानपुर एनएच पर तेज रफ्तार वाहन ने एक गार्डन के पास बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में कंपटीशन की तैयार कर रहे छात्र की मौत हो गई। जिससे दीपावली पर्व की खुशियां गम में बदल गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि बड़ागांव थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव छिरौना के रहने वाले भूपेंद्र कुमार का 24 वर्षीय बेटा भानू प्रताप बीए कर चुका था। वह झांसी में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। रविवार की देर रात वह गिफ्ट लेकर घर जा रहा था। जैसे ही बड़ागांव में एक गार्डन व होटल के बीच पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं भानू वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.