झांसी, जुलाई 18 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। स्कूलों की वैन नियम-कानून की धज्जियां तो उड़ा ही रही हैं, मासूम बच्चों की जान से भी खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। शुक्रवार को गुरसरांय क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक स्कूली वैन के अंदर 17 बच्चे एक के ऊपर एक बैठे दिखे। आगे की सीट पर चार बच्चे थे, इनमें एक चालक की गोद पर बैठा था। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में वैन के अंदर बैठे मासूमों की बेकद्री साफ दिखी। शुक्रवार सुबह गुरसरांय क्षेत्र से गुजरी इस वैन को स्थानीय लोगों ने रोका तो भौचक रह गए। यह भी पढ़ें- Jhansi News: एक स्कूली वैन में सवार मिले 17 बच्चे कुल 17 बच्चे ठूंस-ठूंसकर एक के ऊपर एक बैठाए गए थे। यही नहीं, एक बच्चे को चालक अपनी गोद में बैठाकर वैन चला रहा था।...